लोहे का गेट गिरने से छात्र की मौत:शामली के मलेंडी गांव में हादसा; गली में घूमते समय छात्र पर गिरा भारी गेट

शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव मलेंडी में मंगलवार को लोहे का भारी गेट गिरने से 12वीं के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय प्रिन्स गली में घूम रहा था। इसी दौरान पड़ोस में लगा लोहे का भारी…

Read More

शामली महिला थाने में विकलांग दामाद को पीटा:काउंसलिंग के दौरान महिला के परिजनों ने की मारपीट, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

शामली के महिला थाने में पति-पत्नी के विवाद की काउंसलिंग के दौरान जमकर मारपीट हो गई। महिला के परिजनों ने उसके पति और उसके साथ आए लोगों पर हमला कर दिया। घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मारपीट के बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग…

Read More

शामली में अवैध मिट्टी खनन पर SDM से शिकायत:किसानों को फसलों और जमीन का नुकसान, कार्रवाई न होने पर नाराजगी

शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के कुड़ाना गांव और आसपास के इलाकों में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया दिन-रात नियमों को ताक पर रखकर मिट्टी खनन कर रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं…

Read More

हाईवे पर मिले 4 लाख रुपए मालिक को लौटाए:शामली में पुलिस ने जांच के बाद सौंपे, सड़क पर पड़ी मिली थी नोटों की गड्डियां

शामली में पुलिस ने मेरठ-करनाल हाईवे पर मिले चार लाख रुपये उनके मालिक को लौटा दिए हैं। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद मालिक का पता लगाया और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्हें राशि सौंपी। यह घटना तीन दिन पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गांव का बड़ौद के पास हुई थी। सड़क पर…

Read More

शामली के लिसाढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत:सुबह 4 बजे से लाइन में लगने के बाद भी ग्रामीण खाली हाथ लौटे

शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित लिसाढ़ गांव में इन दिनों रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडरों की भारी किल्लत देखी जा रही है। इंडियन गैस एजेंसी पर पिछले कई दिनों से सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण सुबह 4 बजे से ही सिलेंडर…

Read More

लेखपाल पर 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप:शामली में पीड़ित ने डीएम से की शिकायत, जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की मांग

शामली में एक ग्रामीण ने क्षेत्रीय लेखपाल पर जमीन से जुड़े काम के बदले 50,000 रुपए रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र के पावटी कला गांव का है। शिकायतकर्ता अमित पुत्र रकम सिंह…

Read More

तरुण खटीक हत्याकांड, परिजन को आर्थिक मदद:शामली से सैकड़ों लोग दिल्ली में शोक सभा में हुए शामिल

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान तरुण खटीक की कथित हत्या के बाद, उनके परिजनों के लिए आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर शामली से सैकड़ों लोग दिल्ली पहुंचे हैं। वे यहां आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। यह मामला दिल्ली के उत्तम नगर का है, जहां होली के पर्व…

Read More