हाईवे पर मिले 4 लाख रुपए मालिक को लौटाए:शामली में पुलिस ने जांच के बाद सौंपे, सड़क पर पड़ी मिली थी नोटों की गड्डियां


शामली में पुलिस ने मेरठ-करनाल हाईवे पर मिले चार लाख रुपये उनके मालिक को लौटा दिए हैं। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद मालिक का पता लगाया और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्हें राशि सौंपी। यह घटना तीन दिन पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गांव का बड़ौद के पास हुई थी। सड़क पर बिखरे पड़े करीब चार लाख रुपये की नगदी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था।
बलवा के इंचार्ज मुकेश कुमार दिनकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी रुपयों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया कि बरामद रुपये किसी बैंक से निकाले गए थे। पुलिस ने इसी आधार पर मालिक का पता लगाया। अपनी खोई हुई नगदी वापस पाकर मालिक ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि जिस युवक ने हाईवे से रुपये उठाकर पुलिस को सौंपे थे, उसे सम्मानित किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *