![]()
शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित लिसाढ़ गांव में इन दिनों रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडरों की भारी किल्लत देखी जा रही है। इंडियन गैस एजेंसी पर पिछले कई दिनों से सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण सुबह 4 बजे से ही सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में लग जाते हैं। हालांकि, घंटों इंतजार के बाद दोपहर 12 बजे उन्हें ‘नो स्टॉक’ का बोर्ड दिखाकर वापस भेज दिया जाता है। कई ग्रामीण लगातार चार-चार दिनों से लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं, जिससे उनके घरों में चूल्हे ठंडे पड़े हैं। सरकार द्वारा गैस आपूर्ति के आश्वासन झूठे साबित ग्रामीणों का आरोप है कि एजेंसी संचालक द्वारा गैस की आपूर्ति में लापरवाही बरती जा रही है। वे अपने दैनिक काम-काज छोड़कर सुबह 4:30 या 5 बजे से ही एजेंसी के बाहर कतारों में खड़े हो जाते हैं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। इस किल्लत के पीछे स्थानीय ग्रामीणों में यह चर्चा आम है कि अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। ग्रामीणों का मानना है कि इस वैश्विक तनाव का सीधा असर पूरे भारत और उत्तर प्रदेश में गैस सप्लाई पर पड़ा है, जिसके चलते एजेंसियों तक सिलेंडर नहीं पहुँच पा रहे हैं। सरकार द्वारा गैस आपूर्ति के आश्वासन भी झूठे साबित हो रहे हैं।
Source link
शामली के लिसाढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत:सुबह 4 बजे से लाइन में लगने के बाद भी ग्रामीण खाली हाथ लौटे