कंट्रोल रूम करेगा परीक्षाओं से जुड़ी शिकायतों का समाधान:वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बने कंट्रोल रूम में 11 सदस्यों की टीम रहेगी मौजूद
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में ही कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं व शिकायतों के समाधान के उद्देश्य से बनाया है। केंद्राध्यक्ष डॉ. रविशंकर पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है। अभी तक कहीं भी किसी प्रकार की कोई…