हापुड़ में स्वाइन फ्लू के चार केस मिले:63 साल के बुजुर्ग की मौत, तीन अन्य संक्रमित


हापुड़ में स्वाइन फ्लू के चार मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें धनौरा गांव निवासी 63 वर्षीय नानक चंद शर्मा की गौतमबुद्धनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने गांव पहुंचकर जांच की, जिसमें उनके स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। तीन संक्रमितों की हालत सामान्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि हापुड़ के केशवनगर निवासी 58 वर्षीय महिला का मेरठ में उपचार चल रहा है। आरटी-पीसीआर जांच में उनके स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। गढ़मुक्तेश्वर निवासी 58 वर्षीय एक अन्य महिला भी संक्रमित मिली हैं। उनका इलाज मेरठ में चल रहा है। इसके अलावा धौलाना निवासी 54 वर्षीय एक बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि, उनका पता और मोबाइल नंबर गलत होने के कारण स्वास्थ्य विभाग को उनके संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। संपर्क में आए लोगों को दी दवाएं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाकर उनकी जांच-पड़ताल की। एहतियात के तौर पर संपर्क में आए सभी लोगों को दवाएं भी दी गई हैं। विभाग मरीजों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों की लगातार निगरानी कर रहा है। जिला अस्पताल में शुरू होगी आरटी-पीसीआर जांच सीएमओ ने बताया कि स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन से जांच किट की मांग की गई है। रविवार तक किट उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसके बाद जिला अस्पताल में ही आरटी-पीसीआर जांच शुरू कर दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को छह हजार टैबलेट भी मिल चुकी हैं, जिन्हें जिले के सभी अस्पतालों में उपलब्ध करा दिया गया है। गंभीर या मध्यम श्रेणी के स्वाइन फ्लू मरीजों को आवश्यकता के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *