![]()
RSS प्रमुख मोहन भागवत शनिवार रात न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन स्थित इन्फोसिस थिएटर में स्पीच देंगे। करीब 5,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम का नाम ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ रखा गया है। इसका आयोजन अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग (AHEAD) कर रहा है। इससे पहले टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर भागवत की तस्वीर लगाई गई। भागवत 25 अगस्त को न्यूयॉर्क पहुंचे थे और RSS के 100 साल पूरे होने पर अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के दौरे पर हैं। एक दिन पहले भागवत दुनिया के पहले इस्कॉन मंदिर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में कई तरह के संघर्ष हैं। ऐसे समय में ‘कृष्ण चेतना’ शांति ला सकती है। उन्होंने कहा कि दुनिया में भले ही अलग-अलग तरह की विविधताएं, मतभेद और संघर्ष हों, लेकिन अगर लोगों को यह समझ आने लगे कि सब कुछ कृष्ण का ही हिस्सा है, तो दुनिया में बेहतर और शांतिपूर्ण माहौल बनाया जा सकता है। भागवत 26 सेकंड एवेन्यू स्थित उस जगह पर भी पहुंचे, जहां स्वामी प्रभुपाद ने जुलाई 1966 में इस्कॉन की स्थापना की थी। इसे मैचलैस गिफ्ट्स भी कहा जाता है। इस्कॉन इस साल अपनी स्थापना की 60वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस्कॉन के 120 देशों में 1,300 मंदिर हैं।
Source link
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड में भागवत की तस्वीर:आज रात मैडिसन गार्डन में स्पीच देंगे, 5000 लोग शामिल होंगे