प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष की फॉर्च्यूनर सीज:ड्राइवर ने बेकाबू रफ्तार से दौड़ाई, बाल बाल बचे पूजा करके लौट रहे न्यायिक अधिकारी

प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार शाम थार्नहिल रोड पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह की सफेद फॉर्च्यूनर बेकाबू रफ्तार से दौड़ती नजर आई। इसी दौरान सड़क पार कर रहे एक न्यायिक अधिकारी उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए…

Read More

गंगा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर:बिहार के 6 लोग घायल, बोलेरो 5 बार पलटी

हरदोई में मंगलवार सुबह गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक ने बोलेरो कार को टक्कर मार दी, जिससे बिहार निवासी एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को हरपालपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। औरंगाबाद, बिहार…

Read More

नशे में धुत कांस्टेबल का भाई चला रहा था स्कॉर्पियो:गाजीपुर में तैनात सिपाही ने 15 दिन पहले खरीदी थी, बीयर का केन गिरने से नहीं लगी ब्रेक

गोविंद नगर में 100 की रफ्तार से रविवार रात तीन वाहनों और चार लोगों को टक्कर मारने वाली स्कार्पियो दादानगर निवासी और वर्तमान में गाजीपुर में तैनात कांस्टेबल रोहित की निकली। कांस्टेबल ने 15 दिन पहले की स्कॉर्पियो खरीदी थी, जिसे उसका भाई चला रहा था। घटना के वक्त उसके तीन और साथी बैठे थे,…

Read More

ट्रैक्टर की चपेट में आए युवक की मौत:संतकबीर नगर में बाइक सवार दो अन्य घायल, पुलिस जांच में जुटी

महुली-हरिहरपुर मार्ग पर रविवार देर शाम टिकुईकोल बाबू गांव के मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य युवक घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मारी और चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने…

Read More

गाजियाबाद में सड़क हादसे में 2 की मौत, 4 घायल:120 की स्पीड से स्विफ्ट नमो भारत के पिलर से टकराकर 4 बार पलटी, दरवाजे तोड़कर निकाले शव

गाजियाबाद में मेरठ रोड पर आज गुरुवार तड़के तेज रफ्तार सफेद रंग की स्विफ्ट कार डिवाइडर पर नमो भारत के पिलर से टकरा गई। कार की स्पीड 120 किमी प्रति घंटा से थी, जहां कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उलछलकर 4 बार पलटी खा गई। गनीमत रही कि सामने से आ रहा एक ट्रक…

Read More

नोएडा में ट्रैक्टर की टक्कर से मामा-भांजी की मौत:महिला गंभीर रूप से घायल, बुलंदशहर से गाजियाबाद जा रहे

ग्रेटर नोएडा के दादरी में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मामा और उसकी पांच वर्षीय भांजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना दादरी थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर दादरी बाईपास एनटीपीसी अंडरपास के…

Read More

अमरोहा हाईवे पर भीषण हादसा, चार की मौत:दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैगन-R को वाहन ने टक्कर मारी, दो घायल

अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गजरौला कोतवाली क्षेत्र के खियालीपुर ढाल के पास एक तेज रफ्तार वेगनर कार को…

Read More

नेशनल हाईवे पर 10 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट:डीएम ने सड़क हादसों की समीक्षा की, सुधार करने के दिए निर्देश

लखीमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर हुए एक गंभीर सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में सड़क सुरक्षा को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। यह…

Read More

कंटेनर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार एंबुलेंस:पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा, 6 लोग गंभीर घायल

गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार तड़के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार एंबुलेंस कंटेनर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, लखनऊ की ओर जा रही एंबुलेंस चैनेज नंबर 315 किलोमीटर के पास आगे चल रहे कंटेनर ट्रक में…

Read More

बरेली में चलती कार में लगी आग, VIDEO:चालक ने कूदकर बचाई जान, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू

बरेली में एक चलती हुई महिंद्रा कार में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। चालक का कहना है कि अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। कुछ तकनीकी खराबी का अंदेशा हुआ, लेकिन कुछ ही देर में कार के अगले हिस्से से आग की लपटें…

Read More