![]()
हरदोई में मंगलवार सुबह गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक ने बोलेरो कार को टक्कर मार दी, जिससे बिहार निवासी एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को हरपालपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। औरंगाबाद, बिहार के न्यू एरिया महाराणा प्रताप नगर निवासी आरती देवी (50) अपने परिवार के साथ धार्मिक स्थलों की सात दिवसीय यात्रा पर निकली थीं। वे सोमवार देर रात ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल और खाटू श्याम जैसे स्थानों की यात्रा के लिए रवाना हुई थीं। कार में आरती देवी के साथ उनके पुत्र रितेश सिंह (24), भतीजा सूरज सिंह (25), पुत्री प्रिया कुमारी (22) समेत वैजयंती देवी (45) और वैजयंती की पुत्री वंशिका सिंह उर्फ रिया (21) सवार थीं। कार रितेश चला रहे थे। सूरज सिंह के अनुसार, परिवार प्रयागराज से गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़ा था। मंगलवार सुबह सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक ने उनकी बोलेरो को ओवरटेक किया। इसके बाद ट्रक चालक ने अचानक दाहिनी ओर मोड़ दिया, जिससे तेज रफ्तार ट्रक का पिछला हिस्सा उनकी कार से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो कार पांच बार पलट गई। इस हादसे में कार में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों और गंगा एक्सप्रेस-वे की रेस्क्यू टीम ने तुरंत सहायता पहुंचाई। घटना की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी गई। एंबुलेंस से घायलों को पहले हरपालपुर सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज में सूरज, आरती, रितेश और वैजयंती को भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
गंगा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर:बिहार के 6 लोग घायल, बोलेरो 5 बार पलटी