मुरादाबाद में धारदार हथियार से युवक की हत्या:चचेरे भाई के साथ रामलीला देखने निकला था, सुबह गन्ने के खेत में शव मिला
मुरादाबाद के डिलारी में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रविवार सुबह सरकड़ा गांव के जंगल में नहर किनारे गन्ने के खेत में रिंकू का शव पड़ा मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। परिजनों ने रिंकू के चचेरे भाई शिवम पर हत्या का आरोप लगाया है।…