औरैया में सफाई कर्मी का शव पेड़ पर लटका मिला:घर से 2 किमी दूर बबूल के पेड़ से लटकता मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
औरैया के बेला थाना क्षेत्र के बरौली गांव में शुक्रवार सुबह एक सफाईकर्मी का शव बबूल के पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान राजेश (30) पुत्र बबलू के रूप में हुई है। वह गुरुवार सुबह मल्होसी स्थित ग्रामीण बैंक में सफाई करने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा।…