![]()
औरैया के बेला थाना क्षेत्र के बरौली गांव में शुक्रवार सुबह एक सफाईकर्मी का शव बबूल के पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान राजेश (30) पुत्र बबलू के रूप में हुई है। वह गुरुवार सुबह मल्होसी स्थित ग्रामीण बैंक में सफाई करने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें बराहदेवी से कंधिया जाने वाले कच्चे मार्ग के किनारे बबूल के पेड़ पर राजेश का शव लटका दिखाई दिया। यह स्थान उसके घर से करीब दो किलोमीटर दूर है। राजेश के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तत्काल परिजनों और डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और बेला थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव उतारकर शुरू की जांच सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह और पूर्वा सुजान चौकी इंचार्ज संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और घटनास्थल की जांच की। परिजनों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को चिचौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। घटना के बाद मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शराब पीने का आदी था मृतक थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
औरैया में सफाई कर्मी का शव पेड़ पर लटका मिला:घर से 2 किमी दूर बबूल के पेड़ से लटकता मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा