गोंडा में कक्षा 1-8 के स्कूलों का समय बदला:अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे, आदेश न मानने पर कार्रवाई की चेतावनी
गोंडा में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। अब सभी विद्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अमित कुमार सिंह ने बुधवार शाम 7.30 बजे यह आदेश जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अनुमति मिलने के बाद जारी किया है।…