गोंडा में कक्षा 1-8 के स्कूलों का समय बदला:अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे, आदेश न मानने पर कार्रवाई की चेतावनी


गोंडा में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। अब सभी विद्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अमित कुमार सिंह ने बुधवार शाम 7.30 बजे यह आदेश जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अनुमति मिलने के बाद जारी किया है। इससे पहले, भीषण गर्मी और हीटवेव के प्रभाव को देखते हुए विद्यालयों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया था। गर्मी कम होने और बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी की अनुमति के बाद यह नया बदलाव किया गया है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे गुरुवार से इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश का पालन न करने वाले निजी विद्यालय संचालकों, परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और अध्यापकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने विकासखंडों में पड़ने वाले सभी विद्यालयों का निरीक्षण कर आदेश के अनुपालन की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इस फैसले को लेकर अटेवा शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष अमर यादव ने कहा कि अभी भी भीषण गर्मी पड़ रही है दिन में लाइट न होने के कारण बच्चों को पढ़ने में काफी दिक्कतें होती है। लेकिन बिना शिक्षकों से राय लिए समय में बदलाव किया गया इसका असर बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों पर भी पड़ेगा। हम मांग करते हैं तत्काल प्रभाव से पुराना समय ही किया जाए शिक्षक संघर्ष समिति के सहसंयोजक गौरव पांडे ने कहा कि हर बार शिक्षकों और बच्चों को परेशान करने का काम किया जा रहा है। हम लोगों की मांग है कि पुराना समय ही रखा जाए क्योंकि अभी भी गर्मी पड़ रही है बीएसए से हम लोग मुलाकात करके समय के बदलाव में फिर से मांग करेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *