अमेठी में झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा:6 दुकानें बंद, 5 को नोटिस; मेडिकल स्टोर पर चल रहे थे क्लिनिक


अमेठी में स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के निर्देश पर गठित जांच टीम ने जिले में कई स्थानों पर छापेमारी कर छह दुकानों को बंद करा दिया है, जबकि पांच झोलाछाप डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है। ये डॉक्टर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस पर क्लिनिक चला रहे थे। दरअसल, अमेठी में बड़ी संख्या में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे थे। इन दुकानों पर अक्सर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती थीं। स्वास्थ्य विभाग को ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि ये लोग बिना उचित योग्यता और लाइसेंस के चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। सीएमओ अंशुमान सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अमेठी कस्बे में बड़े पैमाने पर चल रहे झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानों पर छापा मारा। टीम ने मौके पर ही छह दुकानों को सील कर दिया। जिन पांच डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें मुंशीगंज रोड स्थित डॉ. नुरुल हसन, डॉ. तुफैल, अंसारी क्लिनिक के डॉ. नुरुल इस्लाम, दीपक मेडिकल स्टोर और ककवा रोड स्थित डॉ. गोपाल (नाक, कान, गला विशेषज्ञ) शामिल हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *