ग्रेटर नोएडा में ट्रांसफार्मर में लगी आग:लोगों ने पास खड़ी गाड़ियों को हटाया, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका
ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे में स्थित कोतवाली के मुख्य गेट के बाहर शुक्रवार रात 12 बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की लपटें उठने से कोतवाली परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।…