कैंटोनमेंट बोर्ड और आरएलआरसी ने कसी कमर:नाथ गंगा प्रोजेक्ट के तहत नकटिया नदी और कैंट क्षेत्र के नौ जलस्रोतों से लिए गए सैंपल
बरेली कैंटोनमेंट क्षेत्र के बाशिंदों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल मुहैया कराने के लिए बरेली कैंटोनमेंट बोर्ड ने एक बड़ी पहल शुरू की है। बोर्ड ने रुहेलखंड लेबोरेटरी एंड रिसर्च सेंटर (RLRC) के साथ मिलकर पानी की वैज्ञानिक निगरानी का जिम्मा संभाला है। इस साझेदारी का सीधा मकसद न केवल घरों तक पहुंचने वाले पानी…