पीपरखेड़ा प्लॉट विवाद, निर्माण गिराने का आरोप:पीड़ित ने बिना नोटिस कार्रवाई पर जांच और मुआवजे की मांग की

उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र स्थित मझरा पीपरखेड़ा एहतमाली में भूमि संख्या-459 को लेकर विवाद फिर गहरा गया है। प्लॉट मालिकों ने आरोप लगाया है कि बिना किसी पूर्व सूचना या दस्तावेजों की जांच के उनका निर्माण गिरा दिया गया। उन्होंने इस प्रशासनिक कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया है। यह मामला ग्राम मझरा पीपरखेड़ा एहतमाली की…

Read More

गाजियाबाद प्रशासन को किसान यूनियन की चेतावनी:15 दिन में नहीं मिला जमीन का मुआवजा तो GDA कार्यालय का होगा घेराव

गाजियाबाद में भारतीय किसान यूनियन (अनाज) ने सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर किसानों की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जीडीए कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जिलाध्यक्ष दक्ष नागर, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम…

Read More

सजेती में जमीन के विवाद में तमंचे से फायरिंग:दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव में वृद्ध घायल; आरोपी दंपति गिरफ्तार, तमंचा बरामद

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटरा मकरंदपुर गांव में सोमवार शाम जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। निर्माणाधीन मकान को लेकर हुए विवाद में पहले पथराव कर एक वृद्ध को घायल किया गया, फिर कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी गई। सूचना मिलते ही मौके…

Read More

जालौन में भूमि विवादों के लिए बनेगी टास्क फोर्स:DM ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें, लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी

जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, आपूर्ति, पेंशन तथा भूमि विवादों सहित विभिन्न…

Read More

अयोध्या में कॉम्प्लेक्स के लिए चला बुलडोजर:सराय मस्जिद के पास नजूल भूमि से हटाए गए मकान-दुकान; मुआवजे को लेकर प्रभावितों का विरोध

अयोध्या शहर के चौक क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी सराय मस्जिद के पास नजूल भूमि पर बने अवैध मकानों और दुकानों को शुक्रवार को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। प्रस्तावित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के लिए जमीन खाली कराने की इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन…

Read More

कानपुर देहात में महिला के प्लॉट पर कब्जा:11 साल बाद भी नहीं मिला कब्जा, पहले भी 3 बार कर चुकी है शिकायत

कानपुर देहात में एक महिला ने अपने खरीदे गए आवासीय प्लॉट पर 11 साल बाद भी कब्जा न मिलने का आरोप लगाया है। अकबरपुर तहसील क्षेत्र की निवासी इस महिला ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि जिस व्यक्ति से उसने प्लॉट खरीदा था, उसी ने उस पर कब्जा…

Read More

किसानों ने घेरा एडीए, दोनों गेट किए बंद:जमीन अधिग्रहण का मुआवजा न मिलने से नाराज हैं किसान

आगरा में गुस्साए किसानों ने मंगलवार को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) का घेराव किया। मुआवजा न मिलने से आक्रोशित किसानों को कार्यालय के अंदर नहीं घुसने दिया। विभाग के दोनों गेट बंद कर लिए गए। इससे गुस्साए किसान दोनों गेटों के बाहर धरने पर बैठ गए। लगभग 3 घंटे तक किसान कार्यालय के गेटों पर…

Read More

अमेठी में थाने के सामने फायरिंग, 3 गिरफ्तार:मुख्य आरोपी फरार, जमीन कब्जा करने के विरोध में वारदात

बाजार शुकुल थाना के सामने स्थित करोड़ों रुपए मूल्य की जमीन को लेकर विवाद अब आपराधिक मामले में बदल गया है। बंद दुकान में सेंध लगाकर कब्जे की कोशिश और विरोध करने पर फायरिंग किए जाने के आरोप के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले…

Read More

संदीप सिंह से 5 महीने पहले जमीन विवाद का वीडियो:5 लाख में बुलाए गए थे शूटर से कराई हत्या; फर्जी नम्बर प्लेट से रेकी; STF जांच में हुआ खुलासा

लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में प्रॉपर्टी कारोबारी संदीप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में एसटीएफ और पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि यह हत्या अचानक नहीं हुई थी, बल्कि करीब पांच महीने पहले जमीन विवाद के बाद इसकी साजिश रच दी गई थी। मामले में मुख्य…

Read More

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड का खुलासा:STF ने दो आरोपियों को दबोचा, जमीन विवाद में हुई थी हत्या

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या के मामले में एसटीएफ और पीजीआई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। एसटीएफ ने मामले में मुख्य साजिशकर्ता दिनेश कुमार यादव और उसके ड्राइवर मुकर्रबीन उर्फ मुबीन को गिरफ्तार कर…

Read More