गोरखपुर में चाकू मारकर दुकानदार की हत्या:ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने किया सीने पर हमला


गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में बुधवार शाम जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में एक किराना दुकानदार की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गिरमिट चौराहा निवासी अमरनाथ गुप्ता (56) के रूप में हुई है। पुलिस ने खून से लथपथ शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना के बाद एसपी सिटी निमिष पाटील और सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के बेटे शिवम से जानकारी ली। घटना के कुछ ही देर में पुलिस ने चाकू मारने के आरोपी गब्बर चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है।
पुलिस के मुताबिक, अमरनाथ गुप्ता काफी समय से नेवासा पर रहकर किराने की दुकान चलाते थे। उनका पड़ोसी पक्ष से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी जमीन को लेकर अमरनाथ ने न्यायालय से स्थगन आदेश भी ले रखा था। ट्रैक्टर खड़ा करते ही हुआ विवाद बुधवार शाम करीब 6 बजे अमरनाथ ने अपनी जमीन के सामने ट्रैक्टर खड़ा किया था। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष से कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अवधेश चौहान उर्फ गब्बर चौहान ने चाकू से अमरनाथ के सीने पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी निमिष पाटिल और सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए ​भिजवा दिया है। इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पहले से विवाद था। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *