आजमगढ़ में भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का प्रदर्शन:फूलपुर तहसील में SDM को सौंपा ज्ञापन, बोले- एक इंच जमीन नहीं देंगे

आजमगढ़ की फूलपुर तहसील पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के आसपास के गांवों में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में किसान और मजदूर फूलपुर तहसील पहुंचे। आजमगढ़ के 24 गांवों से आए किसानों ने प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि किसी भी परियोजना के नाम पर उनकी जमीन…

Read More

भरवारा आरओबी भूमि अधिग्रहण पर लखनऊ हाईकोर्ट नाराज:कहा- कम लोगों को हटाने और दूसरी जगह बसाने पर नहीं हुआ विचार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने भरवारा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के लिए भूमि अधिग्रहण पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की है। न्यायालय ने प्रथम दृष्टया पाया कि अधिग्रहण से लोगों का न्यूनतम विस्थापन सुनिश्चित करने और वैकल्पिक स्थल पर विचार करने की प्रक्रिया का समुचित पालन नहीं किया गया। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला…

Read More

न्यू नोएडा के पहले फेज में 37 गांवों का सर्वे:बनेगा सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब , 209 वर्गकिमी में बसेगा शहर, चार फेज में होगा काम

न्यू नोएडा शहर को बसाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एक कदम और बढ़ा दिया है। लेखपालों ने न्यू नोएडा में किसानों से जमीन लेने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। जिसके चलते नए शहर को बसाने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज होगी। यहां आपसी सहमति से ही किसानों से जमीन ली…

Read More

किसान बोले, कौड़ियों के भाव जमीन नहीं देंगे:मऊ में आवास विकास परिषद के भूमि अधिग्रहण का विरोध, मुआवजे की मांग

मऊ: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित लगभग 900 बीघा भूमि के अधिग्रहण के विरोध में रविवार शाम 7 बजे डाड़ी, रेवरीडीह, शहरोज, मेघई और मुहम्मदपुर शहरोज गांवों के किसानों ने एक बैठक की। इस बैठक में किसानों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी जमीन ‘कौड़ियों के भाव’ नहीं देंगे और उचित मुआवजा मिलने…

Read More

संभल के 69 गांवों में भूमि क्रय-विक्रय पर रोक:ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना; गुन्नौर और संभल तहसीलें प्रभावित

अलीगढ़-मुरादाबाद एवं अलीगढ़ रिंग रोड 4/6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे परियोजना के लिए संभल जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के आग्रह पर, जिले के 69 गांवों में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने तक जमीन की खरीद-बिक्री, लैंड यूज में बदलाव (CLU) और अनधिकृत निर्माण पर रोक लगाने की…

Read More

संभल में पीएसी वाहिनी के लिए 23 हेक्टेयर जमीन खरीदी:ग्रामीणों ने डेढ़ हेक्टेयर भूमि का बैनामा नहीं कराया, अफसर ने अधिग्रहण की चेतावनी दी

संभल में 24वीं पीएसी वाहिनी की स्थापना के लिए भूमि खरीद प्रक्रिया जारी है। शनिवार को कोट पूर्वी स्थित निबंधक कार्यालय में उपसेना नायक डॉ. अनूप सिंह की उपस्थिति में ग्रामीणों से जमीन का बैनामा कराया गया। इस दौरान 10 से अधिक ग्रामीणों ने अपनी भूमि का पंजीकरण कराया। यह प्रक्रिया शाम 6:30 बजे शुरू…

Read More

उन्नाव में रिंग रोड के लिए मकानों पर चला बुलडोजर:राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

उन्नाव में कानपुर देहात से उन्नाव तक प्रस्तावित आउटर रिंग रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर विकासखंड सिकंदरपुर कर्ण के कड़ेड पतारी गांव में रिंग रोड की जद में आ रहे मकानों को प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान राजस्व…

Read More

पोनी रोड चौड़ीकरण पर PWD ने चस्पा किए नोटिस:भवन स्वामियों में नाराजगी, तय चौड़ाई से अधिक जमीन लेने का आरोप

उन्नाव शहर में पोनी रोड चौड़ीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मंगलवार को भवन स्वामियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए। इन नोटिसों के बाद क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने को लेकर भवन स्वामियों में नाराजगी भी देखी जा रही है। लोगों का आरोप है कि…

Read More

फाफामऊ बाईपास रेल लाइन का दोहरीकरण तेज:प्रयागराज में 4 गांवों की 10225 वर्गमीटर जमीन का होगा अधिग्रहण

प्रयागराज में फाफामऊ बाईपास रेल लाइन के दोहरीकरण परियोजना को गति दी जा रही है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण से लेकर निर्माण कार्य तक सभी चरणों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। यह दोहरीकरण परियोजना…

Read More

प्रतापगढ़ में बिना मुआवजा जमीन पर शुरू हुआ बाईपास निर्माण:गुस्साए किसानों ने प्रशासन के खिलाफ लगाए 'मुर्दाबाद' के नारे

प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील क्षेत्र के बेलहा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 बाईपास निर्माण को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया है। प्रभावित किसानों का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि का अधिग्रहण बिना किसी वैधानिक नोटिस या मुआवजे के किया जा रहा है, जबकि निर्माण कार्य जारी है। किसानों ने जिलाधिकारी से…

Read More