हाथरस में श्रमिकों को चेक-किट बांटे गए:आउटसोर्स सेवा निगम का पोर्टल भी लॉन्च, जनप्रतिनिधियों ने कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया


हाथरस में आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आज बुधवार दोपहर 12:00 बजे के लगभग एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बिल्डिंग और अन्य निर्माण श्रमिक (BOCW) योजना के लाभार्थियों को चेक बांटे गए। साथ ही, सफाई कर्मियों को किट भी दी गईं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट और पोर्टल भी लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि इसका मकसद आउटसोर्स कर्मियों के हितों को बढ़ाना है। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया। इस पहल से आउटसोर्स कर्मियों की सालों पुरानी समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है। इसमें समय पर वेतन, ईपीएफ-ईएसआई का लाभ और भर्ती में पारदर्शिता जैसी चीजें शामिल हैं। इससे कर्मचारियों के लिए बेहतर व्यवस्था बनेगी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आउटसोर्स कर्मियों के हित में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बड़ा फैसला लिया है। इसमें उनके वेतन और सामाजिक सुरक्षा पर खास जोर दिया गया है। अब आउटसोर्स कर्मियों को सम्मानजनक वेतन, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर सेवा व्यवस्था का फायदा मिलेगा। जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को सुरक्षा टूल किट और विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र भी दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद अनूप प्रधान ने की। देखें, 3 तस्वीरें… इस दौरान विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, सिकंद्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित और अपर जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो का अनावरण भी किया गया। साथ ही, वेबसाइट और पोर्टल का शुभारंभ हुआ। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों में काम कर रहे आउटसोर्स कर्मियों को न्यूनतम वेतन, नियम के अनुसार कटौतियां और अन्य सेवा शर्तों का लाभ दिलाना है। मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया।
जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को सुरक्षा टूल किट, डैमो चेक, कन्या सहायता योजना और मातृत्व शिशु एवं बालिका योजना के तहत स्वीकृति पत्र सौंपकर लाभान्वित किया। मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ और वेबसाइट-पोर्टल लॉन्चिंग के अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद हाथरस के अधिशासी अधिकारी, आउटसोर्स कर्मचारी और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *