सुल्तानपुर में किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन:राष्ट्रपति को भेजे मांग पत्र में MSP, कर्ज माफी और मुफ्त शिक्षा-चिकित्सा की मांगें


सुल्तानपुर में भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने किसानों की समस्याओं और विभिन्न राष्ट्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यूनियन ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक पांच सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष बालेंद्र बौद्ध के नेतृत्व में तिकोनिया पार्क में हुआ। ज्ञापन शाम 3 बजे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया, जो राष्ट्रपति को संबोधित था। ज्ञापन में किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देने की मांग की गई है, ताकि उन्हें फसलों का उचित दाम मिल सके। इसके साथ ही, पूरे भारत के नागरिकों के लिए शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को पूरी तरह से निशुल्क करने की भी मांग की गई है। यूनियन ने देश के सभी किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापारिक समझौते को वापस लेने तथा बुजुर्गों के लिए वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रति माह करने की भी मांग की है। यूनियन के जिलाध्यक्ष बालेंद्र बौद्ध, जो लंभुआ क्षेत्र के चांदा (कसईपुर पोस्ट, भुआ पठखौली) निवासी हैं, ने 10 जुलाई को यह ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा। किसानों का कहना है कि जब तक अन्नदाताओं और आम नागरिकों को उनकी बुनियादी सुविधाएं और फसलों का उचित हक नहीं मिलेगा, तब तक देश की प्रगति अधूरी है। अब देखना होगा कि इस ज्ञापन पर केंद्र सरकार क्या संज्ञान लेती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *