कौशांबी में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर:चालक केबिन में फंसा, रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया

कौशांबी के कोखराज थाना में रविवार रात करीब 10:15 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने नन्दमई मोड़ के पास आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह…

Read More

कौशांबी में हाईवे पर पलटा ट्रक, ड्राइवर-कंडक्टर फंसे:ग्रामीणों ने बचाया, पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल भेजा

कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर पलट गया। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर ट्रक के केबिन में फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने ट्रक का शीशा तोड़कर केबिन में…

Read More

जमीनी विवाद पर जमकर मारपीट:कौशांबी में लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले, दो घायल; पुलिस जांच में जुटी

कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज स्थित चंदवारी बाजार में बुधवार शाम को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। नौगिरवा गांव के राजेश और…

Read More

कौशांबी में गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा:दो घंटे बाद गोताखोरों ने शव निकाला, परिजनों को सूचना दी गई

बुधवार को कौशांबी के कड़ाधाम थाना क्षेत्र स्थित कुबरी घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक डूब गया। सूचना मिलते ही कड़ाधाम पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। मृतक की पहचान संदीप चौरसिया (19) पुत्र रामभजन चौरसिया के रूप में हुई है। वह प्रयागराज के धूमनगंज…

Read More

गुरु पूर्णिमा पर कौशांबी के गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी; सुरक्षा का एसपी ने किया निरीक्षण

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार सुबह कौशांबी के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल में आस्था की डुबकी लगाई। जिले के प्रमुख घाटों जैसे कड़ाधाम स्थित कुबरी घाट, कालेश्वर घाट, संदीपन घाट, पल्हना घाट, बदनपुर घाट और सिहोरी घाट पर विशेष रूप से…

Read More

कौशाम्बी में लालचंद्र हत्याकांड में दो सगे भाई गिरफ्तार:पुलिस ने डंडा बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा

कौशाम्बी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुए लालचंद्र हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी बरामद किया गया है। कौशाम्बी के मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने लालचंद्र हत्याकांड का खुलासा करते…

Read More

कौशांबी में कच्चा मकान ढहा, बच्ची की मौत:मलबे में दबी 5 साल की मासूम, खेलते समय हुआ हादसा

कौशांबी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के जमुनापुर गांव में मंगलवार को एक कच्चा खपरैल मकान ढह गया। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जमुनापुर निवासी पंकज कुमार की पांच वर्षीय पुत्री प्रिया मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने कच्चे खपरैल मकान के भीतर खेल रही थी।…

Read More

कौशांबी में पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या:दो साल पहले लड़की भगाने को लेकर चल रही थी दुश्मनी

कौशांबी में पुरानी रंजिश के चलते एक 25 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित…

Read More

दूसरी शादी, रिलेशनशिप के सबूत नहीं तो भरण पोषण नहीं:कोर्ट ने कहा कानूनी रूप से विवाहित होना साबित नहीं होता

एक आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि पति की पहली शादी पहले से अस्तित्व में है और दूसरी शादी या लिव-इन रिलेशनशिप के पर्याप्त सबूत नहीं हैं तो महिला भरण-पोषण की हकदार नहीं होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के तहत दायर याचिका…

Read More

कौशाम्बी में मंदिर के पास ग्राम प्रधान पर हमला:12 लोगों पर मारपीट का आरोप, 12 के खिलाफ केस; 2 गिरफ्तार

कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा गांव में बुधवार देर रात ग्राम प्रधान श्रवण कुमार पर हमला कर दिया गया। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। हमले में ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और…

Read More