जमीनी विवाद पर जमकर मारपीट:कौशांबी में लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले, दो घायल; पुलिस जांच में जुटी


कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज स्थित चंदवारी बाजार में बुधवार शाम को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। नौगिरवा गांव के राजेश और लालपुर के इरफान के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को इरफान गुट के लोग राजेश की जमीन पर कब्जा करने आए थे।
इसी दौरान राजेश ने मूरतगंज के डॉ. नरेंद्र, शुभम चौधरी और शादान पर शक जाहिर किया। पहले दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि वे आपस में मारपीट करने लगे। वायरल वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे और बैट से एक-दूसरे को पीटते दिख रहे हैं, जबकि कुछ महिलाएं ईंट-पत्थर फेंक रही हैं। इस मारपीट में शुभम चौधरी और शादान को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित व आरोपी पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *