जालौन में जाम से परेशान महिलाएं सड़क पर उतरीं, VIDEO:लाठी-डंडे लेकर खुद संभाला यातायात, खाली कराई सड़कें

जालौन के चतेला-कदौरा मार्ग पर सोमवार देर रात भीषण जाम से परेशान ग्रामीण महिलाएं सड़क पर उतर आईं। उन्होंने हाथों में लाठी-डंडे लेकर स्वयं यातायात व्यवस्था संभाली और जाम खुलवाने में जुट गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चतेला-कदौरा मार्ग पर भारी…

Read More

CM योगी आदित्यनाथ का जालौन दौरा कल:1200 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, नई तहसील भवन का करेंगे लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर जालौन आएंगे। उरई के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ग्राउंड (इंदिरा स्टेडियम परिसर) में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री 1200 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान उरई के नवीन तहसील भवन का भी लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री माधौगढ़,…

Read More

कर्ज से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान:जालौन में स्कूल के बाहर पेड़ से लटका मिला शव

जालौन में सोमवार शाम एक मजदूर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के सरकारी स्कूल के बाहर पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि मृतक लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज…

Read More

जालौन में छत से गिरकर युवक की मौत:नींद में टॉयलेट जाने उठा था, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

जालौन के आटा थाना क्षेत्र के इटौरा गांव में बुधवार देर रात हादसा हो गया। छत पर सो रहा युवक नींद में टॉयलेट जाने के लिए उठा, तभी संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर…

Read More

सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप:जालौन में मंगनी के बाद टूटा रिश्ता, मुकदमा दर्ज

जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। मंगनी होने और विवाह की तारीख तय होने के बावजूद एक युवती ने उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती की तहरीर…

Read More

रोशनी हत्याकांड में 2 दोषी को 5 साल जेल:जालौन में 2023 में आशिक ने गोली मारकर हत्या की थी, 20-20 हजार का जुर्माना

जालौन में वर्ष 2023 में BA की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा रोशनी अहिरवार की उसके सिरफिरे आशिक ने अपने साथी के साथ गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टर एक्ट के मामले में गैंगस्टर कोर्ट ने दोनों आरोपियों…

Read More

जालौन में बारिश से मानसून की दस्तक:भीषण गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले

लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे जालौन जिले के लोगों को शनिवार देर रात मौसम ने बड़ी राहत दी। रात करीब 12:30 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं, आकाशीय चमक और गरज के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले को तरबतर कर दिया। करीब एक…

Read More

Jalaun Youth Fight | Money Dispute Erupts in Market, CCTV Footage Surfaces

अनुज कौशिक | जालौन5 मिनट पहले कॉपी लिंक जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवकों के बीच…

Read More

जालौन में 48 घंटे में चार जच्चा-बच्चों की मौत:निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

जालौन के कुठौंद कस्बे में पिछले 48 घंटों के भीतर चार जच्चा-बच्चों की मौत के मामले सामने आने से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला सिरसा कलार थाना क्षेत्र के गुपलापुर…

Read More

एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन सुरक्षा व्यवस्था जांची

जालौन में आयोजित उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा-2025 को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को परीक्षा के अंतिम दिन पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान…

Read More