सुल्तानपुर में डम्पर ने बाइक सवार बिजली कर्मी को रौंदा:एम्बुलेंस पहुंचने में हुई देरी; ड्यूटी के बाद प्रतापगढ़ से अयोध्या लौट रहा था
सुल्तानपुर के हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक सड़क हादसे में बिजली विभाग के संविदा कर्मी की जान चली गई। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बल्दीराय थाना क्षेत्र के बहुरावा बाजार के आगे पुलिया के पास हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र…