जौनपुर में बैंक सखियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की:स्थायी करने सहित 5 मांगें रखीं, पूरी न होने पर धरने की चेतावनी दी।
जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे बैंक सखियों ने डीएम को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। बैंक सखियों ने मानदेय बढ़ाने और सेवा को स्थायी करने की मांग की है। उनका कहना है कि चार साल से बैंकिंग और वित्तीय काम करने के बावजूद उन्हें मिलने वाला मानदेय बेहद कम है…