कौशांबी में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पोस्टर जलाया:कलेक्ट्रेड परिसर में प्रदर्शन कर जेल भेजने की मांग की, वोट चोरी का आरोप


कौशांबी के मंझनपुर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के पोस्टर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर विरोध जताया और निर्वाचन व्यवस्था के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान जिला मुख्यालय पर काफी गहमागहमी रही।
जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने हाल ही में हुए बंगाल और बिहार चुनावों में वोट चोरी कराकर भाजपा की सरकार बनवाई है। पार्टी चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लगातार आवाज उठा रही है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें जेल भेजने की मांग की गई। जिला मुख्यालय पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *