फफूंद में शॉर्ट सर्किट से गारमेंट्स दुकान में आग:आठ लाख का सामान जला, पड़ोसियों ने शटर खोलकर आग बुझाई


औरैया में फफूंद कस्बे के होमगंज गल्ला मंडी में सोमवार तड़के एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में दुकान का करीब आठ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने धुआं देखकर दुकान मालिक को सूचना दी, जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लेखपाल विमलेश मोहन ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
मुहल्ला गोविंदगंज निवासी सुमित कोष्टा की होमगंज गल्ला मंडी में महालक्ष्मी रेडीमेड गारमेंट्स के नाम से दुकान है। रविवार रात वह दुकान बंद कर घर गए थे। सोमवार तड़के करीब तीन बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा और सुमित कोष्टा को जानकारी दी। सुमित मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर आग की लपटें थीं।
पड़ोसियों ने तुरंत दुकान का शटर खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं। दुकान मालिक सुमित कोष्टा ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण केबल में शॉर्ट सर्किट लग रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *