बंदी माता मंदिर का 44वां वार्षिक उत्सव:लखनऊ के डालीगंज में कलश शोभायात्रा के साथ हुआ आगाज
लखनऊ गोमती किनारे डालीगंज स्थित पौराणिक बंदी माता मंदिर का 44वां वार्षिक उत्सव सोमवार को कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत देवेंद्र पुरी महाराज की अगुआई में मंदिर परिसर से निकली इस यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लिए शामिल हुईं। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ करीब 3…