महोबा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:2 साथी गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर; पनवाड़ी के बहादुरपुरा स्टैंड पर हुआ हादसा
महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के बहादुरपुरा स्टैंड के पास रविवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में दौनी गांव के 24 वर्षीय अंकुल पाल की मौत हो गई। हादसे में चरखारी थाना भैंसारी निवासी 19 वर्षीय राजदीप और 21 वर्षीय धर्मेंद्र गंभीर घायल हो गए।…