महोबा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:2 साथी गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर; पनवाड़ी के बहादुरपुरा स्टैंड पर हुआ हादसा


महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के बहादुरपुरा स्टैंड के पास रविवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में दौनी गांव के 24 वर्षीय अंकुल पाल की मौत हो गई। हादसे में चरखारी थाना भैंसारी निवासी 19 वर्षीय राजदीप और 21 वर्षीय धर्मेंद्र गंभीर घायल हो गए। देखिए 2 तस्वीरें- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया प्रत्यक्षदर्शी बृजकिशोर ने बताया कि अंकुल, राजदीप और धर्मेंद्र एक बाइक पर थे। बृजकिशोर अपने दो साथियों हरि सिंह और रोहित के साथ दूसरी बाइक से पनवाड़ी के मुहाल पावर हाउस की ओर जा रहे थे। रात ज्यादा होने की वजह से दोनों बाइक बहादुरपुरा स्टैंड के आगे निकल गईं। रास्ता पूछने के बाद सभी वापस पनवाड़ी की ओर लौट रहे थे। तभी सामने से आए अज्ञात वाहन ने अंकुल की बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की पीआरवी 7349 और डायल 108 के चालक नरेश ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अज्ञात वाहन की तलाश जारी डॉक्टरों ने अंकुल पाल को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवक सुरक्षित बताए गए हैं। खबर मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *