हैदराबाद में सेना के चोरी हुए हथियार जब्त:एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया, दो रूम के ताले तोड़ चुराए थे हाईटेक वेपंस
तेलंगाना पुलिस ने सिकंदराबाद कैंटोनमेंट से चोरी हुए सेना के सभी हथियार जब्त कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, कैंटोनमेंट में काम करने वाले एक शख्स की मदद से की यह चोरी की गई थी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, जांच में सामने आई अन्य जानकारियां अभी शेयर नहीं की गई हैं।…