हरदोई में बड़े मंगल पर अन्नपूर्णा रसोई का भंडारा:जिला अस्पताल परिसर में सैकड़ों मरीजों, तीमारदारों ने लिया प्रसाद
हरदोई में ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के अवसर पर मां अन्नपूर्णा रसोई एवं भारतीय रोटी बैंक परिवार ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। मंगलवार, 16 जून को जिला अस्पताल इमरजेंसी गेट स्थित मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर में यह भंडारा आयोजित हुआ। इसमें अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके तीमारदारों, राहगीरों, श्रमिकों और जरूरतमंद लोगों…