गोंडा में व्यापारी हत्याकांड के बाद हाईवे पर चेकिंग:नेताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग, पीड़ित परिवार से मिलने पर रोक


गोंडा में 9 सितंबर को हुए बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। इसी बीच, आज मंगलवार दोपहर 12 बजे से गोंडा-लखनऊ हाईवे पर भभुआ पुलिस चौकी और करनैलगंज तिराहे के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया है। कई पार्टियों के नेता पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हैं, जिन्हें जगह-जगह रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा है। लखनऊ की तरफ से गोंडा आने वाले हर वाहन पर नजर रखी जा रही है। नेताओं के शक होने पर वाहनों को रोककर लोगों से पूछताछ की जा रही है और उनके पहचान पत्र देखे जा रहे हैं। इसके बाद ही उन्हें गोंडा की तरफ जाने दिया जा रहा है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस उन वाहनों पर खास नजर रख रही है, जिनमें नेताओं के होने की आशंका है। दरअसल, आज पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का एक प्रतिनिधिमंडल विनोद साहनी के घर पहुंचने वाला है। इसके अलावा, निषाद समाज के कुछ नेता भी इस घटना को लेकर विनोद साहनी के घर जाना चाहते हैं। इन नेताओं को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है और इसी वजह से यह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन किसी भी नेता को विनोद साहनी के परिवार से मिलने नहीं दे रहा है। पुलिस का कहना है कि जिले में धारा 163 लागू है और नेताओं के वहां पहुंचने से माहौल बिगड़ सकता है। नेताओं के विनोद साहनी के घर पहुंचने की आशंका को देखते हुए करनैलगंज से लेकर विनोद साहनी के घर रेक्ससडिया तक भी जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है। वहां भी पुलिस तैनात है और वाहनों की जांच की जा रही है। करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि जिले में धारा 163 लागू होने के कारण किसी को भी आगे जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *