![]()
BCCI ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। शनिवार को जारी 15 सदस्यीय टीम में आगरा की बेटी और स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को स्पिन डिपार्टमेंट की अहम जिम्मेदारी मिली है। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली दीप्ति से इस बार भी बड़े प्रदर्शन की उम्मीद है। दीप्ति शर्मा के T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम में शामिल होने पर आगरा में खुशी की लहर दौड़ गई। ताजनगरी की गलियों से लेकर क्रिकेट मैदानों तक लोग दीप्ति को बधाई दे रहे हैं। खेल प्रेमियों का कहना है कि दीप्ति ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में गेंद और बल्ले दोनों से मैच जिताया था। इस बार T-20 फॉर्मेट में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है। खेल प्रेमियों ने कहा- “दीप्ति ने आगरा का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। हमें पूरा भरोसा है कि इस बार भी वो ट्रॉफी लेकर आएंगी। दीप्ति हमारी प्रेरणा हैं। उनके जैसा बनना हर लड़की का सपना है। भाई सुमित शर्मा बोले- भगवान से प्रार्थना है, फिर जिताए वर्ल्ड कप दीप्ति के भाई और कोच सुमित शर्मा ने टीम में जगह मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने बताया- “जब टीम का ऐलान हो रहा था, सबकी नजरें टीवी पर थीं। दीप्ति का नाम आते ही घर में जश्न का माहौल बन गया। सुमित ने कहा- “भगवान से यही प्रार्थना है कि पिछले साल की तरह दीप्ति फिर टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप जिताए और आगरा का नाम रोशन करे। हमें उम्मीद है कि वो अपने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करेगी। दीप्ति कड़ी मेहनत कर रही है। T-20 में उसकी स्पिन गेंदबाजी और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित होगी। स्पिन की जिम्मेदारी दीप्ति के कंधों पर
दीप्ति शर्मा पिछले 8 साल से टीम इंडिया की रीढ़ बनी हुई हैं। ऑफ स्पिन के साथ-साथ वो निचले क्रम में तेज बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में उन्होंने 3 विकेट लेने के साथ 42 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। T-20 में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है।
Source link
T-20 वर्ल्ड कप में खेलेंगी आगरा की दीप्ति शर्मा:वर्ल्ड कप में दिखाएंगी दम, संभालेंगी स्पिन की कमान