![]()
बुलंदशहर में शिकारपुर के सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में 2 से 8 अक्टूबर तक स्वच्छता सप्ताह अभियान मनाया गया। विद्यालय के अध्यक्ष विजेंद्र दत्त शर्मा और प्रबंधक अनिल कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता और सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रधानाचार्या निशा गुप्ता के नेतृत्व में छात्राओं ने विद्यालय परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की। इसके साथ ही छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से लोगों को अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। अभियान के दौरान छात्राओं ने स्वच्छता को नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
Source link
शिकारपुर में स्वच्छता सप्ताह अभियान:जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के लिए किया प्रेरित