Stock Market Update; Sensex Nifty BSE NSE (23 June 2026) | Metal IT

  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Update; Sensex Nifty BSE NSE (23 June 2026) | Metal IT Vedanta Shares Price

मुंबई25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज यानी मंगलवार, 23 जून को सेंसेक्स 550 अंक की गिरावट के साथ 76,550 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 180 अंक की गिरावट है, ये 23,900 पर कारोबार कर रहा है।

आज के कारोबार में आईटी और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। वहीं ब्लॉक डील के जरिए प्रमोटर की ₹2,149 करोड़ की हिस्सेदारी बिकने के बाद वेदांता का शेयर 6% गिर गया।

कॉर्डेलिया क्रूज चलाने वाली कंपनी का IPO आज से खुला

भारत में ‘कॉर्डेलिया क्रूज’ ब्रांड नाम से समुद्री क्रूज का संचालन करने वाली कंपनी वाटरवेज लेजर टूरिज्म लिमिटेड का IPO आज यानी मंगलवार, 23 जून से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह पब्लिक इश्यू गुरुवार, 25 जून तक खुला रहेगा। कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए ₹585 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए प्राइस बैंड ₹769 से ₹808 प्रति शेयर तय किया गया है।

एशियाई बाजारों में गिरावट

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 8762 -407 -4.11%
निक्केई (जापान) 71712 -642 -0.89%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 23480 -289 -1.28%

अमेरिकी बाजार में कल मिला-जुला कारोबार रहा

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 51713 148 0.29%
नैस्डैक 26167 -351 -1.32%
S&P 500 7473 -28 -0.37%

विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 3,300 करोड़ के शेयर खरीदे

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन
DII 1,036 4,954 91,895
FII/FPI -636 3,300 -67,415

नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

कल सेंसेक्स 291 अंक चढ़कर 77,094 पर बंद हुआ था

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.