SSP संग वेव सिनेमा में धुरंधर-2 का आनंद लेंगे दरोगा:पुलिसकर्मियों के लिए दो हॉल किए गए बुक, सरकारी वाहनों से मल्टीप्लेक्स पहुंचेंगे सभी


मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे गुरुवार को यूपी पुलिस के 498 दरोगाओं के साथ आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2 का आनंद लेंगे। इसके लिए वेब सिनेमा घर के दो हॉल बुक किए गए हैं। सभी पुलिसकर्मी सरकारी गाड़ियों से मल्टीप्लेक्स पहुंचेंगे। आईए जानते हैं फिल्म दिखाने का उद्देश्य
अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार इस फिल्म को यूपी पुलिस के दरोगाओं को दिखाने का उद्देश्य खास है। अफसरों का मानना है कि यूपी पुलिस के प्रत्येक पुलिसकर्मी को इसे देखना चाहिए ताकि वह पुलिस की जिम्मेदारी, महत्ता और समाज में भूमिका को समझ सकें। फिल्म से यूपी पुलिस का गहरा कनेक्शन
दरअसल, धुरंधर 2 फिल्म से यूपी पुलिस का गहरा कनेक्शन है। इस फिल्म में प्रयागराज के माफिया रहे अतीक अहमद जैसा दिखने वाला किरदार है। फिल्म में उसे आतिफ़ अहमद नाम दिया गया है। इसके अलावा यूपी के पूर्व डीजीपी का भी इस फिल्म में मजबूत किरदार दिखाया गया है। सरकारी वाहनों से पहुंचेंगे मल्टीप्लेक्स
एसएसपी अविनाश पांडे, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अलावा कुछ अन्य पुलिस अधिकारी और 498 दरोगा सरकारी वाहनों से दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल पहुंचेंगे। यहां वेव सिनेमा में दो हॉल बुक किए गए हैं, जहां केवल पुलिसकर्मी दिन के एक शो का आनंद लेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *