मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्रकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

सोनभद्र में राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए प्रवक्ता भर्ती परीक्षा-2025 रविवार को शुरू हुई। चार परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी के बीच यह परीक्षा आयोजित की गई। कुल 1480 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
परीक्षा पूर्वाह्न 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एक पाली में आयोजित की गई। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

परीक्षा संचालन की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। इसके अतिरिक्त, केंद्र व्यवस्थापक और सहायक केंद्र व्यवस्थापक भी नियुक्त किए गए थे।
विभिन्न विषयों के प्रवक्ता पदों के लिए रॉबर्ट्सगंज स्थित पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज और चुर्क स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि परीक्षा को सकुशल और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, ताकि पहचान सत्यापन और जांच प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 8 बजे से शुरू हुआ।
प्रशासन ने सभी केंद्रों पर चिकित्सा सुविधा, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की है।
