![]()
चित्रकूट में 14 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि एक युवक ने किशोर के साथ जबरन कुकर्म किया, जबकि दूसरा पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपितों की तलाश तेज कर दी है। मामला मऊ थाना क्षेत्र का है। पीड़ित किशोर के अनुसार, बुधवार को वह किसी काम से गांव के बाहर गया था। इसी दौरान गांव के दो युवक उसे अपने साथ ले गए। आरोप है कि वहां एक युवक ने उसके साथ जबरन कुकर्म किया, जबकि दूसरा युवक मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करता रहा। घटना के बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। घर पहुंचने पर किशोर ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिवार के लोग तत्काल मऊ थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़ित और उसके परिजनों से पूछताछ की तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मऊ थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया- पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज गति से की जा रही है। दोनों आरोपितों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध सभी साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
Source link
चित्रकूट में किशोर से कुकर्म का आरोप:एक ने किया यौन उत्पीड़न, दूसरे पर वीडियो बनाने का आरोप; FIR