मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित बड़गांव की कंपोजिट शराब दुकान पर उधार में शराब न देने पर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर सेल्समैन के साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ की।
कैथी निवासी सेल्समैन त्रिपुर सिंह पुत्र उमेश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बड़गांव की कंपोजिट शराब दुकान पर कार्यरत हैं। 14 जुलाई की रात करीब 9:15 बजे बादल सिंह, दिलीप पटेल और एक-दो अन्य अज्ञात व्यक्ति दुकान पर आए।
उन्होंने उधार में शराब मांगी, लेकिन मना करने पर आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ की, सेल्समैन के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई।

यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बादल सिंह, दिलीप पटेल तथा एक-दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
