Sonam Wangchuk Hunger Strike Delhi

.

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया। आरोप है कि पुलिस ने गाली-गलौज भी की। एक्टर आमिर खान को लॉरेंस गैंग ने जान से मारने की धमकी दी। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि TMC के बागियों की संसद में सिटिंग बदली गई है।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

1. मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई गई।

2. भारत Vs इंग्लैंड सीरीज का आखिरी वनडे लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

3. FIFA वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और स्पेन के बीच न्यू जर्सी स्टेडियम में होगा।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. सोनम वांगचुक का अस्पताल में दवा लेने से इनकार, ड्रिप चढ़ाने से मना किया; अभिजीत दीपके पर महिला ने स्याही फेंकी

21 दिन से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई। अस्पताल के मुताबिक वांगचुक को डिहाइड्रेशन हुआ है। पोटैशियम लेवल घटा है, यूरिन कीटोन भी बढ़कर 3+ हुआ, लेकिन वांगचुक ने दवा या ड्रिप लगवाने से इनकार किया है।

वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो ने कहा कि सोनम का इलाज जंतर-मंतर पर भी किया जा सकता था। अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं थी। वहीं, वांगचुक के डॉक्टर नितिन दीघे ने कहा- अस्पताल में गृह मंत्रालय का अधिकारी मौजूद होने के कारण हमारी टीम को उनसे मिलने नहीं दिया गया।

अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी: वांगचुक को हॉस्पिटल भेजे जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू की। वे जब मंच से नीचे आकर बैठे तो एक महिला ने उन पर स्याही फेंक दी। दीपके का कहना है कि वे वांगचुक के दोबारा धरना स्थल पर लौटने तक भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। 20 जुलाई को संसद मार्च किया जाएगा।

पूरी खबर पढ़ें…

2. मदनी का दावा- दुनिया में इस्लाम सबसे तेजी से फैल रहा, कहा- सबको कुरान पढ़ाइए

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि सभी लोगों कुरान पढ़ाइए। कुरान कहीं भी कत्ल या नफरत की बात नहीं करता। इस्लाम मोहब्बत का मजहब है, इसीलिए आज यह पूरी दुनिया में सबसे तेजी से फैल रहा है। दुनियाभर के पढ़े-लिखे लोगों ने भी इस्लाम के तेजी से फैलने की बात स्वीकार की है।

मौलाना मदनी लखनऊ में शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हिंदू-मुस्लिम इत्तेहाद कॉन्फ्रेंस (हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन) को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन उनकी संस्था जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने किया।

पूरी खबर पढ़ें…

3. पत्नी ने स्कूल मालिक पति को सांप से डसवाकर मारा, मेरठ में शादीशुदा वैन ड्राइवर से अफेयर था

मेरठ में स्कूल संचालक पति को पत्नी ने सांप से डसवाकर मरवा दिया। उसने शादीशुदा वैन ड्राइवर प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दामिनी ने पहले पति अतुल कुमार को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दिया। फिर रात 2 बजे प्रेमी और सपेरों को बुलाकर बिस्तर पर करैत सांप छोड़ दिया। यह देश के 4 सबसे जहरीले सांपों में आता है।

पति को मारने के बाद सोने चली गई पत्नी: वारदात के बाद पत्नी ने प्रेमी को वहां से भगा दिया। खुद दूसरे कमरे में सोने चली गई। दामिनी शुक्रवार सुबह 6 बजे कमरे में पहुंची और चीखने लगी। उसने परिजनों से कहा कि अतुल को सांप ने काट लिया है। कमरे में सांप मौजूद था और अतुल के पैर पर डसने के निशान भी थे। परिजनों को भी लगा कि उनकी मौत सांप के डसने से हुई है।

पूरी खबर पढ़ें…

4. आमिर को लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी: कहा- तीसरी शादी लव जिहाद, सबक सिखाएंगे; एक्टर ने कहा था- गौरी हिंदू नहीं ईसाई

एक्टर आमिर खान को तीसरी शादी करने पर अब लॉरेंस गैंग ने जान से मारने की धमकी मिलने की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार गैंग ने आमिर खान की 5 जुलाई को हुई गौरी स्प्रैट से शादी को लव जिहाद बताया है और उन्हें एक लेटर और ऑडियो नोट जारी किया है। हालांकि मुंबई पुलिस और आमिर टीम ने मामले में कोई भी बयान नहीं दिया।

लेटर में लिखा है- हमारे देश में आमिर खान जैसे लोग लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसका जवाब बहुत जल्द इसको दिया जाएगा। ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है। ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे।

पूरी खबर पढ़ें…

5. आर्टिकल 370 को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड: कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में साल 2024 की बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार आर्टिकल 370 मूवी को मिला। ‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। यामी गौतम को लीडिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस, ममूटी और कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से लीडिंग रोल में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला।

रणदीप हुड्डा को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए रणदीप हुड्डा को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का सम्मान मिला। फिल्म ‘भक्षक’ के लिए संजय मिश्रा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला।

तमिल फिल्म ‘रायन’ को बेस्ट तमिल फिल्म, ‘कमेटी कुर्रोल्लू’ को बेस्ट तेलुगु फिल्म, ‘लाहरी’ को बेस्ट ओड़िया फिल्म, ‘मुक्काम पोस्ट बॉम्बिलवाड़ी’ को बेस्ट मराठी फिल्म और ‘सुनीता’ को बेस्ट मणिपुरी फिल्म का पुरस्कार मिला।

पूरी खबर पढ़ें…

6. दावा- खामेनेई के अंतिम संस्कार में विदेश मंत्री को पत्थर मारे, राष्ट्रपति को गालियां दीं; अमेरिका के खिलाफ झुकने का आरोप

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह तेहरान में ईरान सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान राष्ट्रपति मसूद पजशकियान पर पत्थर फेंके गए। कट्टरपंथियों का आरोप है कि राष्ट्रपति पजशकियान, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने अमेरिका से सामने झुककर ईरान के सिद्धांतों से समझौता किया है।

मुख्य वार्ताकार भी कट्टरपंथियों के निशाने पर: कट्टरपंथियों के निशाने पर अमेरिका के साथ बातचीत करने वाले मुख्य वार्ताकार और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ भी हैं। वह पहले रिवोल्यूशनरी गार्ड्स में कमांडर रह चुके हैं और लंबे समय से ईरान की राजनीति में सक्रिय हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. उत्तर प्रदेश: पत्नी ने स्कूल मालिक पति को सांप से डसवाकर मारा: आधी रात बिस्तर पर सांप छोड़ा, लव-मैरिज की थी; मेरठ में शादीशुदा वैन ड्राइवर से अफेयर था (पूरी खबर पढ़ें)

2. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला- गाली देना हर बार अश्लीलता नहीं होती:अभद्र भाषा और अश्लीलता अलग, मां की गाली भी हर मामले में क्राइम नहीं (पूरी खबर पढ़ें)

3. गुजरात: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में आग, 8 की मौत: 10 घायल; आरएएफ जवानों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बचाया (पूरी खबर पढ़ें)

4. इंटरनेशनल: अमेरिका-ईरान युद्ध में अब पानी भी निशाने पर: अमेरिकी हमले में ईरान का वाटर प्लांट तबाह, जवाब में कुवैत के प्लांट पर हमला (पूरी खबर पढ़ें)

5. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला- यात्रियों को सेकेंड क्लास कहना गलत: यह शब्द रेलवे कोच के लिए; ट्रेन हादसे के पीड़ित ​को 10 साल बाद ₹8 लाख मुआवजा (पूरी खबर पढ़ें)

6. मौसम: अमरनाथ- वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, J&K में रेड अलर्ट:छत्तीसगढ़ में बारिश का 93 साल का रिकॉर्ड टूटा; UP में भारी बारिश की संभावना (पूरी खबर पढ़ें)

7. नेशनल: साउथ परगना में अभिषेक बनर्जी का पार्टी ऑफिस तोड़ा गया: बिना नक्शा पास कराए बना था; चुनाव में वार रूम की तरह इस्तेमाल हुआ (पूरी खबर पढ़ें)

8. उत्तर प्रदेश: राममंदिर चढ़ावा चोरी- टिन्नू यादव गमछे से मुंह छिपाता रहा:जेल से भतीजे मनीष के साथ ले गई पुलिस; ट्रस्ट के प्रायश्चित अनुष्ठान का दूसरा दिन (पूरी खबर पढ़ें)

9. मध्य प्रदेश: दो दिन में सालभर से 5 गुना ज्यादा स्मैक जब्त: MP में कांग्रेस नेता का बेटा, फर्जी डॉक्टर समेत 11 गिरफ्तार; भास्कर के खुलासे के बाद एक्शन (पूरी खबर पढ़ें)

10. उत्तर प्रदेश: लखनऊ में मौलाना मदनी बोले- सबको कुरान पढ़ाइए:यह कत्ल की बात नहीं करता, इसीलिए दुनिया में इस्लाम तेजी से फैल रहा (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

युवती से छेड़छाड़, आरोपी को चूड़ियां पहनाईं

महाराष्ट्र की भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को यात्रियों ने अनोखा सबक सिखाया। पिटाई करने के बजाय युवती से उसका मेकअप करवाया और हाथों में चूड़ियां पहनाईं गईं। पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर: क्या सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाना गैरकानूनी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले और एक्सपर्ट्स से समझिए; अब आंदोलन का क्या होगा

2. स्पाई फाइल्स: नाचते-नाचते निर्वस्त्र हो जाती थी महिला जासूस: एक साथ 12 गोलियां मारकर मौत की सजा, आखिरी इच्छा में प्रेमी को लिखी चिट्ठी; माता हारी पार्ट-1

3. जरूरत की खबर: डायबिटीज का इलाज हुआ आसान:हफ्ते में एक बार लगने वाला इंसुलिन इंजेक्शन लॉन्च, जानें इससे जुड़े हर जरूरी सवाल का जवाब

4. आपका पैसा: ITR फाइल करने के बाद e-वेरिफिकेशन जरूरी: एक्सपर्ट से जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस, इन 5 कॉमन गलतियों से बचें

5. राजेश खन्ना की पुण्यतिथि: मां-बाप पाकिस्तान भागे, रिश्तेदारों ने पाला, आखिरी शब्द-पैकअप टाइम हो गया, बंगले में तोहफों के 65 सूटकेस मिले, जानिए मौत की कहानी

6. भास्कर एक्सक्लूसिव: अवैध कॉलोनी नहीं हटाई…तो रोज 1 लाख जुर्माना:MP का नया कानून तैयार, एक्ट का नया मसौदा विधानसभा के इसी सत्र में होगा पेश

7. भास्कर एक्सक्लूसिव: आजम ने जिसे तनखैय्या कहा,वही IAS करेगा यूनिवर्सिटी का फैसला:100 करोड़ चुकाने होंगे; बुलडोजर से बचने के तीन रास्ते

8. नेशनल प्लेयर ने NEET समेत 3 एग्जाम क्लियर किए: पिता बोले- मेरा सपना है तू डॉक्टर बने, टीचर ने कहा- पेपरलीक से बच्चे डिप्रेशन में थे

9. भास्कर एक्सक्लूसिव: परिसीमन के बाद 55% बढ़ेंगे मुखिया-सरपंच के पद:सैलरी देने में बिहार सरकार पर ₹550 करोड़ का बोझ बढ़ेगा, जानें पंचायत चुनाव लेट होने का असर

⏳आज के दिन का इतिहास

🌦️ मौसम का मिजाज

मिथुन राशि वालों को रियल एस्टेट में मुनाफा हो सकता है। मकर राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने का अच्छा दिन है। जानिए आज का राशिफल

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.