शाहजहांपुर में राष्ट्रीय लोक-अदालत के लिए जागरूकता रैली निकाली गई:12 सितंबर को होगा आयोजन; जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाई


शाहजहांपुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके प्रचार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली। जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र प्रताप पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने बताया कि रैली का मुख्य मकसद शाहजहांपुर के ज्यादा से ज्यादा लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देना है। इसका उद्देश्य लंबित मामलों का आसान तरीके से निपटारा करना है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में छोटे मामले, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना से जुड़े मुआवजे के मामले और छोटे सिविल विवाद निपटाए जाएंगे। इसमें आपराधिक प्रकृति के कंपाउंडेबल मामलों का भी निपटारा होगा। लोक अदालत में आपसी सहमति से मामलों का समाधान होने पर लोगों को लंबी चलने वाली कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलती है। यहां निपटाए गए मामलों में कोर्ट फीस भी वापस कर दी जाती है और लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है। आम लोगों की सुविधा के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की हेल्प डेस्क भी मौजूद रहेगी। यहां लोग अपने मामलों और प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी ले सकेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *