Shravasti PRV-112 Police Save Man Found Unconscious in Bushes

श्रावस्ती6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावस्ती पुलिस ने एक व्यक्ति की जान बचाई जो जंगल में लकड़ी लेने जाते समय बेहोश हो गया था। पीआरवी-112 की टीम ने उसे सड़क किनारे झाड़ियों मे अचेत अवस्था में पाया, प्राथमिक इलाज दिया और सुरक्षित उसके घर पहुंचाया।

यह घटना 19 जून को हुई। यूपी-112 को सूचना मिली कि थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र में सड़क किनारे एक गड्ढे में अज्ञात व्यक्ति अचेत पड़ा है। सूचना मिलते ही पीआरवी-7005 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए अचेत व्यक्ति को प्राथमिक सहायता दी। उन्होंने उसे पानी पिलाया और आवश्यक प्रयासों से होश में लाए।

होश में आने पर व्यक्ति ने अपना नाम नंदलाल, पुत्र राम समुझा, निवासी ग्राम भगहा, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती बताया। उसने बताया कि वह जंगल में लकड़ी लेने जा रहा था, तभी अचानक चक्कर आने से गिरकर बेहोश हो गया था।

स्थिति सामान्य होने के बाद, पीआरवी कर्मियों ने नंदलाल को अपने वाहन से सुरक्षित उसके घर पहुंचाया। उसे उसके पुत्र लवकुश और अन्य परिजनों को सकुशल सौंप दिया गया। अपने परिजन को सुरक्षित पाकर परिवारजनों ने पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद पुलिस की यह त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यशैली जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है। इस सराहनीय कार्य में पीआरवी-7005 के कमांडर अवधेश कुमार और चालक विवेक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *