Shantanu Maharaj Spiritual Event June 2026

मेरठ8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कथा समारोह के बारे में जानकारी देते आयोजक - Dainik Bhaskar

कथा समारोह के बारे में जानकारी देते आयोजक

मेरठ के खरखौदा में कथावाचक शांतनु महाराज श्रीराम कथा का वाचन करेंगे। 16 जून से 22 जून तक इस कथासमारोह का आयोजन किया जा रहा है। कथा समारोह मेरठ खरखौदा के लल्लू चैयरमैन फार्महाउस में गूंजेगी। 15 जून को कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ होगी। वहीं 16 जून से कथावाचन प्रारंभ होगा। कथा के संयोजक भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय त्यागी ने आयोजन की जानकारी दी।

मंत्रियों सहित कई वीआईपी के आने की संभावना

कथा के बारे में जानकारी देते कुलदीप तोमर

कथा के बारे में जानकारी देते कुलदीप तोमर

शनिवार को हारमनी इन होटल में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अजय त्यागी ने बताया कि श्रीराम कथा समिति की ओर से यह कथा समारोह आयोजित हो रहा है। इसमें 16 से 22 जून तक कथा अमृत रस वर्षा होगी। इसमें स्वयं शांतनु महाराज पधार रहे हैं। जो प्रभु श्रीराम की कथा का वाचन करेंगे।

100 बसों का किया गया है प्रबंध मीडिया प्रभारी कुलदीप राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि एक दिन पहले कलश यात्रा होगी। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर कथा के पहले दिन बतौर अतिथि शामिल होंगे। मेरठ के प्रभारी मंत्री यूपी सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री असीम अरुण, आचार्य प्रमोद कृष्णम भी कथा में आएंगे।

बैठने- पानी की भी व्यवस्था कथास्थल पर भक्तों को लाने, ले जाने के लिए 100 बसों की व्यवस्था की गई है। इनसे श्रृद्धालु कथास्थल पर आ सकते हैं। कथा स्थल पर भक्तों के बैठने के लिए विशाल व्यवस्था है। पानी आदि की भी व्यवस्था रहेगी। 22 जून को समापन दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी साथ ही भंडारा महाप्रसाद का आयोजन होगा। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह पाल, भंवर सिंह तोमर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व आयोजन समिति सदस्य मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *