Shamli Police FIR Against Facebook Profiles For Objectionable Yogi Post

आकाश मलिक | शामली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शामली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक पोस्ट करने और उसे रीट्वीट करने के आरोप में बाबरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 21 अगस्त को ‘इस्लाम शेर अली खान’ नामक फेसबुक प्रोफाइल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ कथित आपत्तिजनक पोस्ट की गई। इसके बाद ‘इस्लाम मंसूरी’ नामक फेसबुक प्रोफाइल से उसे रीट्वीट किए जाने का आरोप है।

पोस्ट वायरल होने के बाद जताया गया विरोध

तहरीर के अनुसार, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई। विभिन्न वर्गों के लोगों ने पोस्ट को लेकर विरोध जताया। शिकायतकर्ता की ओर से पुलिस को वायरल पोस्ट के स्क्रीनशॉट और संबंधित तस्वीरें भी उपलब्ध कराई गई हैं।

पुलिस ने शुरू की सोशल मीडिया पोस्ट की जांच

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बाबरी थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता, संबंधित फेसबुक खातों और पोस्ट को प्रसारित करने वालों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *