कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पार्षदों ने नगर आयुक्त को घेरा, पानी के लिए प्रदर्शन; खेत में मिला शव, कुत्तों ने हाथ-पैर नोचा


नमस्कार, कानपुर की कल (सोमवार) की 10 बड़ी खबरें…नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक हंगामे के बीच शुरू हुई। मंगल भवन की समितियां भंग करने और विकास कार्यों को लेकर पार्षदों ने नगर आयुक्त को घेर लिया। वहीं, निराला नगर में एक हफ्ते से पानी की सप्लाई ठप होने पर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग खाली गिलास-बाल्टियां लेकर सड़क पर उतर आए। इधर, सरकारी डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पत्नी कमरे में पहुंचीं तो डॉक्टर जमीन पर खून से लथपथ पड़े मिले। भाजपा ने प्रकाश पाल को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। वह यूपी भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलेसिलेवार खबरें…. 1. सरकारी डॉक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया:7 साल पहले शादी हुई थी, रात 2 बजे लाइसेंसी रिवाल्वर से सुसाइड किया सरकारी डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को सीने में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी कमरे में पहुंची तो डॉक्टर जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे।परिवार के लोग डॉक्टर संदीप सिंह (47) को रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर… 2. एल्विश के बाउंसर ने फैन को मंच से धक्का दिया, VIDEO: सेल्फी लेने पहुंचा था, युवक के साथ भीड़ में गिरा यूट्यूबर एल्विश यादव के बाउंसर ने सेल्फी लेने पहुंचे फैंस को मंच से धक्का दे दिया। इससे वह मंच मौजूद एक युवक के साथ नीचे जा भीड़ के बीच जा गिरा। बाद में उस युवक को मंच पर बुलाया, लेकिन फैंस को नहीं। मोतीझील ग्राउंड में आयोजित ‘रंगीलो डांडिया रास’ कार्यक्रम में एल्विश यादव के साथ इन्फ्लुएंसर गुनगुन गुप्ता और उपनीत कौर भी पहुंची थीं। पढ़िए पूरी खबर… 3. सीसामऊ से अन्नू अवस्थी के चुनाव लड़ने का ऐलान: MLA नसीम बोलीं- अभी वो सपने देखें, पार्टी टिकट देगी या नहीं पहले तय हो सीसामऊ विधानसभा सीट से कॉमेडियन अन्नू अवस्थी ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। रविवार को उन्होंने क्षेत्र के तीन मंदिरों में देव दर्शन के लिए यात्रा निकाली। अन्नू ने कहा- वहां लोग रो-रोकर जीते हैं, हम हंसाकर जीतेंगे। इस पर सपा विधायक नसीम सोलंकी ने पलटवार करते हुए उनके ऐलान को सपना बताया। पढ़िए पूरी खबर… 4. मोदी के साथ गदर फिल्म देखने वाले राज्यसभा उम्मीदवार बने:कानपुर में गोपीकृष्ण को टिकट मिला, पीएम उनके घर ठहरे थे; प्रकाश पाल भी प्रत्याशी कानपुर के दो भाजपा नेताओं को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। सोमवार की दोपहर जिन 8 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की गई है, इसमें इन दोनों नेताओं का नाम शामिल है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी गोपी कृष्ण पांडेय और बीजेपी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल को टिकट देने का ऐलान किया गया है। पढ़िए पूरी खबर… 5. नगर निगम टेंडर-फर्म घोटाले में बड़ा खुलासा: ठेकेदार गोविंद शर्मा ने पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन पर वसूली का लगाया आरोप नगर निगम में टेंडर और फर्म घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने ठेकेदार गोविंद शर्मा से करीब डेढ़ घंटे पूछताछ की। दूसरी बार बयान दर्ज कराने पहुंचे गोविंद से 20 से ज्यादा सवाल पूछे गए। सूत्रों के मुताबिक, उसने पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन पर कमीशन वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़िए पूरी खबर… 6. नगर निगम कार्यकारिणी में हंगामा: मंगल भवन की समितियां भंग करने पर पार्षदों ने घेरा, महापौर ने भी नगर आयुक्त से मांगा जवाब नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को हंगामे के साथ शुरू हुई। मंगल भवन की समितियां बिना कार्यकारिणी की अनुमति भंग किए जाने पर पार्षदों ने सवाल उठाए। सपा पार्षद रजत कौशिक ने विकास कार्यों को लेकर नगर आयुक्त से बहस की। इस दौरान पार्षदों ने घेराव किया, तो नगर आयुक्त ने पर्सनल कमेंट से बचने की अपील की। महापौर ने भी नाराजगी जताई। पढ़िए पूरी खबर… 7. निराला नगर में पानी के लिए प्रदर्शन: 7 दिन से कई इलाकों में वाटर सप्लाई नहीं, लोग खाली बाल्टी-गिलास लेकर विरोध जता रहे निराला नगर में एक सप्ताह से पानी की सप्लाई ठप होने से लोग परेशान हैं। सोमवार को महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग खाली गिलास और बाल्टियां लेकर सड़क पर उतर आए। उनका कहना है कि पानी नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई और नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोगों ने बताया कि एक बार 20 मिनट पानी आया, लेकिन नाले जैसा था। पढ़िए पूरी खबर… 8. कल्याणपुर में मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल: परिजन शव लेकर पहुंचे, पथराव में दरोगा समेत 7 घायल कल्याणपुर में सड़क हादसे में घायल मरीज की इलाज के दौरान मौत के बाद रविवार देर रात रुद्र अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और पथराव शुरू हो गया। इसमें दरोगा समेत करीब पांच परिजन और अस्पताल पक्ष के दो लोग घायल हुए। पढ़िए पूरी खबर… 9. सचेंडी में खेत के गड्ढे में मिला युवक का शव: कुत्तों ने नोचा हाथ-पैर, 2 अक्टूबर से था लापता सचेंडी में सोमवार को खेत के गड्ढे में भरे पानी में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव कई घंटे से पड़ा था, जिसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे। राहगीरों ने देखा तो पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की पहचान लापता केशव कुमार के रूप में की। वह 2 अक्टूबर से गायब था। पढ़िए पूरी खबर… 10- त्योहार से पहले मंदिरों के आसपास सड़कें गड्ढामुक्त होंगी:कानपुर में नगर आयुक्त ने पैचवर्क का निरीक्षण किया कानपुर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए चल रहे पैचवर्क का सोमवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शास्त्री नगर में निरीक्षण किया। पांडु नगर पुलिया, सेंट्रल पार्क, छइया होटल चौराहा, काली मठिया, सिंधी कॉलोनी पार्क, चैन फैक्ट्री चौराहा और सार्वजनिक रामलीला स्थल का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पैचवर्क की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *