Shajapur Maksi Mother-Son Funeral Simultaneously

शाजापुर जिले के मक्सी नगर में बेटे की मौत के 20 घंटे बाद 100 वर्षीय मां का भी निधन हो गया। इसके बाद मां और बेटे की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई। इस भावुक पल को देखकर अंतिम यात्रा में शामिल हर नगरवासी की आंखें नम हो गईं।

.

मक्सी के जैन परिवार के सदस्य और पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन (60) का रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया था। बेटे के शहर से दूर होने के कारण परिजन ने अंतिम संस्कार सोमवार सुबह करने का फैसला किया। शव को घर पर ही रखा गया था।

सोमवार सुबह घर से मां-बेटे की अर्थी एक साथ निकाली गई।

सोमवार सुबह घर से मां-बेटे की अर्थी एक साथ निकाली गई।

बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां

परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहा था कि सोमवार सुबह नरेंद्र जैन की मां राजूबाई वेदमूथा भी चल बसीं। परिजन के अनुसार, वृद्ध मां बेटे के जाने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं। सोमवार सुबह घर से मां-बेटे की अर्थी एक साथ निकाली गई। एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…

बेटे की मौत…10 मिनट बाद मां ने भी तोड़ा दम

मध्यप्रदेश के छतरपुर में 6 साल के बेटे की मौत का सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर सकी। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मां की गोद में लेटे मासूम के शरीर में हलचल बंद हुई। बेटे की मौत के करीब 10 मिनट बाद मां रजिया खातून भी सीट पर टिकी ऐसी शांत हुई कि फिर नहीं उठी। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.