Sarthak Siddhant Launches Public Portal with 16.6 Million Indian Government Procurement Records

  • Hindi News
  • National
  • Sarthak Siddhant Launches Public Portal With 16.6 Million Indian Government Procurement Records

रांची2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रांची के 17 साल के टेक रिसर्चर और CBSE के 12वीं के स्टूडेंट सार्थक सिद्धांत ने भारत सरकार के सेंट्रल पब्लिक प्रोक्योरमेंट (CPP) पोर्टल के करीब 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड वाला एक सार्वजनिक पोर्टल लॉन्च किया है।

सार्थक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि पारदर्शिता हर किसी की पहुंच में होनी चाहिए और आज से यह संभव है। उन्होंने बताया कि पिछले दो हफ्तों में इकट्ठा किए गए रिकॉड आम लोगों, पत्रकारों और रिसर्चर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है, ताकि कोई भी इन रिकॉर्ड्स को आसानी से देख और उनका विश्लेषण कर सके।

दरअसल , सिद्धांत ने 12वीं क्लास की परीक्षा दी थी। उन्होंने एक आम छात्र से आगे बढ़कर एक खोजी पत्रकार/डेटा साइंटिस्ट की तरह काम किया। 12वीं क्लास के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली और OSM का काम करने वाली कंपनी COEMPT से जुड़ी टेंडर प्रोसेस में गड़बड़ी का खुलासा किया था।

उन्होंने नागरिकों, पत्रकारों और शोधकर्ताओं से अपील की है कि वे इस डेटा को डाउनलोड कर खुद भी इसकी जांच करें।

उन्होंने नागरिकों, पत्रकारों और शोधकर्ताओं से अपील की है कि वे इस डेटा को डाउनलोड कर खुद भी इसकी जांच करें।

सार्थक ने लोगों से रिकॉर्ड्स का विश्लेषण करने की अपील की

खास बात यह है कि यह पूरा डेटा उन्होंने अपने पोर्टल sarthaksiddhant.com पर अपलोड किया है, जहां से कोई भी व्यक्ति इसे देख और डाउनलोड कर सकता है। उनका कहना है कि यह सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में सिर्फ शुरुआत है।

सार्थक का यह नया पोर्टल अब सिर्फ शिक्षा तक सीमित नहीं है। इसमें भारत सरकार के सेंट्रल पब्लिक प्रोक्योरमेंट (CPP) पोर्टल से जुटाए गए सरकारी खरीद से जुड़े रिकॉर्ड शामिल हैं। इसका मकसद सरकारी खर्च से जुड़े रिकॉर्ड्स को आम लोगों के लिए आसानी से खोजने, समझने और उनका विश्लेषण करने लायक बनाना है।

इससे पहले सार्थक CBSE के डिजिटल मूल्यांकन (डिजिटल इवैल्यूएशन) टेंडर के विश्लेषण को लेकर भी चर्चा में आए थे। उनका मामला संसद तक पहुंचा, जिसके बाद उन्हें संसद की शिक्षा संबंधी स्थायी समिति के सामने बुलाया गया। वहां उन्होंने CBSE की मूल्यांकन प्रणाली और टेंडर प्रक्रिया से जुड़े अपने निष्कर्ष समिति के सामने रखे थे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.