![]()
सपा प्रमुख अखिलेश यादव 28-29 जून को प्रयागराज के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उनका यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम के तहत पहले दिन रविवार को अखिलेश यादव सुबह 11:30 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से निजी विमान से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:15 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह होटल रुद्राक्ष जाएंगे। यहां 1:30 बजे प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे प्रतापपुर विधायक विजमा यादव के आवास पहुंचेंगे। शाम 5:30 बजे करेली में सैय्यद इफ्तिखार हुसैन (एडवोकेट) के आवास पर भी जाएंगे। रविवार के सभी कार्यक्रमों के बाद रात्रि विश्राम प्रयागराज में करेंगे। होटल रेडिसन में ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे दूसरे दिन सोमवार को सुबह 11 बजे होटल रेडिसन में ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम को उनके दौरे का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। यहां अखिलेश यादव बुद्धिजीवियों के साथ संवाद करेंगे। चर्चा का मुख्य विषय ‘शिक्षा-परीक्षा: क्यों ध्वस्त हुई व्यवस्था’ रहेगा। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव वर्तमान सरकार की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा सकते हैं। इसमें पेपर लीक, लगातार रद्द हो रही प्रतियोगी परीक्षाएं, सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती न होना, मूल्यांकन और आरक्षण नीतियों में बदलाव, शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक कार्यों का बढ़ता बोझ तथा प्राथमिक विद्यालयों के बंद होने जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। दूसरे दिन भी करेंगे प्रेस वार्ता इसके बाद दोपहर 2 बजे वह एक बार फिर मीडिया से बातचीत करेंगे और दोपहर 3 बजे अल्लापुर स्थित मेजा विधायक संदीप पटेल के आवास पहुंचेंगे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे समाजवादी पार्टी के लिए यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी प्रयागराज से अपने चुनावी अभियान और रणनीतिक तैयारियों को नई धार देने की कोशिश करेगी। अब जानिए क्या है विजन इंडिया… विजन इंडिया के तहत इन मुद्दों पर चर्चा… अखिलेश यादव का 2 दिवसीय दौरा जानिए 28 जून 2026 (रविवार) 29 जून 2026 (सोमवार)
Source link
अखिलेश यादव का 2 दिवसीय प्रयागराज दौरा आज से:'विजन इंडिया' में शिक्षा व्यवस्था पर करेंगे चर्चा, 2027 विधानसभा की रणनीति बनाएंगे